फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हरा-पीला आता है टंकियों से पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

किसी ने नहीं देखा टंकियों की सफाई होते
संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। शहर में दिखने वाली बड़ी-बड़ी पानी की टंकियों को बाहर से तो सजा दिया गया है, लेकिन अंदर गंदगी का अंबार है। महीनों तक इन टंकियों की सफाई नहीं होती, जिससे क्षेत्रवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जल निगम और जलकल की ओर से लगाई गई पानी की टंकियों में कभी सफाई नहीं होती। विभाग इन्हें अनदेखा कर बिन सफाई के ही पानी की आपूर्ति जारी रखता है। सिगरा, लल्लापुरा, सोनिया, औरंगाबाद, सिद्धगिरीबाग आदि में लोगों ने दूषित जलापूर्ति की शिकायतें कीं। लोगों ने बताया कि पानी हरे और पीले रंग का आता है, जो पीने के उपयोग में नहीं लिया जा सकता। कभी-कभी तो पानी में दुर्गंध भी होती है।
विज्ञापन




20 दिनों से पानी गंदा आ रहा है। पानी का रंग हरा और पीला है। बगल में ही सोनिया पानी टंकी है। कई वर्षों से यहां हैं, लेकिन इसकी सफाई होते कभी नहीं देखा। - संजय चौरसिया, सिद्धगिरीबाग
महीने भर से ऊपर हो गया गंदा पानी आते। टंकी दुकान के बगल में ही है, लेकिन सफाई होते आज तक नहीं देखा। सफाई के नाम पर विभाग केवल औपचारिकता करता है। - हिमांशु, सिद्धगिरीबाग
इधर तीन-चार दिनों से पानी थोड़ा ठीक आ रहा है। बहुत गंदा पानी आता है। कभी समय से नहीं आता तो कभी आता ही नहीं। टंकियों की सफाई नहीं होते देखे नहीं। - अजय कुमार, लल्लापुरा
अभी कुछ दिन पहले तक गंदा पानी ही आ रहा था। पानी टंकियां कभी साफ नहीं करते विभाग वाले। पीलापन और गंध रहती है। पीने के लिए ये पानी इस्तेमाल नहीं करते। - अमन साहू, लल्लापुरा
विज्ञापन

वर्जन

पानी टंकियों की सफाई का काम शुरू है। शहर के सभी पानी टंकियों की सफाई बारी-बारी से कराई जा रही है। जहां गंदे पानी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां पहले सफाई हो रही है। जल्द ही सभी टंकियां साफ होंगी। - रघुवेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें