किसानों को अच्छा मुनाफा
गाजीपुर की जो मिर्च बाजार में 30 रुपये प्रति किलोग्राम में मिल रही है, उसे किसानों से 40 रुपये में खरीदा गया। इसका मतलब है कि प्रति किलोग्राम मिर्च के पीछे किसानों को 10 रुपये का फायदा हुआ है। विदेश भेजने में कस्टम, ग्रेडिंग और पैकिंग खर्च समेत कुल 94 रुपये खर्च आते हैं। यही मिर्च दुबई में 260 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकती है।
अब 24 घंटे में विदेशी बाजार में होगी मिर्च
उत्पादक संगठन के निदेशक राम कुमार ने बताया कि अब 24 घंटे में मिर्च विदेश पहुंच जाएगी। पहले ऐसा नहीं होता था। यही मिर्च भेजने में पांच दिन लग जाते थे। इससे लागत का खर्च उठाना मुश्किल हो जाता था। मिर्च की गुणवत्ता प्रभावित होती थी।