वाराणसी में निर्माण कार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खराब सड़कों का मुद्दा भी उठा
अपर मुख्य अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई। जिला पंचायत सदस्य अमन कुमार सिंह ने कहा कि सेवापुरी के घोषिला में 500 मीटर सड़क खराब है। एक दिन पहले ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आई थीं। सड़क खराब होने की वजह से उन्हें दूसरे मार्ग से ले जाना पड़ा।
सपा के जिला पंचायत सदस्य ललित यादव ने कहा कि मिल्कीचक में बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। एक और सदस्य ने सड़कों की खोदाई का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड केबल व पाइप लाइन डालने के नाम पर अच्छी सड़कों की खोदाई कर दी जा रही है। सपा के जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से नर्वदेश्वर महादेव बाणासुर मंदिर मार्ग की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन खराब हो गई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कई बार कहा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।