फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन पहल! जौनपुर में खुला पहला सैनिटाइजिंग टनल, 15 सेकेंड में आप हो जाएंगे सैनिटाइज

Thu, 09 Apr 2020 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सैनिटाइजिंग टनल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना से आज शायद ही कोई व्यक्ति हो जो परेशान न हो, कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर लॉक डाउन लागू करने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में मानव सभ्यता के लिए खतरा बन चुकी इस लाइलाज बीमारी से बचाव को लेकर लोग व्यक्तिगत स्तर पर भी प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही काबिल-ए-तारीफ कार्य जौनपुर जिले के एक स्कूल प्रबंधक की ओर से किया गया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से एक क्वारंटीन सेंटर में सैनिटाइजिंग टनल की स्थापना कराई गई है जिसमें भर गए सैनिटाइजर के उपयोग से सिर्फ 15 सेकेंड में  कीटाणुओं से रहित यानी स्वच्छ हो जाएगें।  


शाहगंज तहसील क्षेत्र के सबरहद में स्थित सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर पर सैनिटाइजिंग टनल की स्थापना कराने वाले सेंट डेविड स्कूल के संस्थापक रईश खान ने बताया कि सैनिटाइजिंग टनल में चारों तरफ से फौव्वारा लगाया गया है। उसे एक पांच सौ लीटर पानी की टंकी से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
इस टंकी में एंटी वायरस दवा बी-904 डाली जाती है। यहां बाकायदा इन्वर्टर और 500 वॉट का मोटर लगाया गया है जिससे फौव्वारा चलता है। किसी भी प्रवेश करने वाले का पैर जैसे ही नीचे पटरे पर पड़ेगा फव्वारा चालू हो जाएगा। 15 सेकेंड में वह पूरी तरह सैनिटाइज हो जाएगा। जिले में यह पहला सैनिटाइजिंग टनल है। जो क्वारंटीन सेंटर में स्थापित किया गया है। इसे स्थापित करने में रईश ने डेढ़ लाख रुपये खर्च किए हैं। 
कोरोना को सामूहिक प्रयास से ही हराया जा सकता है। स्कूल की ओर से सेनिटाइजिंग टनल की स्थापना सराहनीय है। इससे प्रेरणा लेकर अन्य समाजसेवियों की मदद से जिले के अन्य शेल्टर होम में भी इसकी स्थापना का प्रयास किया जाएगा।
डॉ.रामजी पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें