फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अनुदान बंद, फिर भी गुरु रविदास विद्यालय में जारी रहेगा पठन-पाठन

विज्ञापन
विज्ञापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर सीर गोवर्धनपुर स्थित श्रीगुरु रविदास प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को निरंतर चलाने का संकल्प प्रबंध समिति ने लिया। सामाजिक समानता और शिक्षा को जीवन का आधार मानने वाले संत रविदास के विचारों पर चलते हुए यह विद्यालय संसाधनों के अभाव के बावजूद बच्चों के भविष्य को गढ़ने में जुटा है। गुरु रविदास विद्यालय के प्रबंधक रामजी राम ने बताया कि इस विद्यालय की नींव सन 1973 में समाज के वंचित वर्गों के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से रखी गई थी।
विज्ञापन

बाद में अनुदान (ग्रांट) स्वीकृत होने पर सन 1981 से समाज कल्याण निदेशालय की ओर से विद्यालय में सरकारी अध्यापकों की नियुक्ति की गई, जिससे यहां शिक्षा व्यवस्था और बेहतर हुई और नियमित पठन-पाठन चलता रहा, लेकिन शैक्षिक सत्र 2024-25 में समाज कल्याण निदेशालय ने विद्यालय में शिक्षक उपलब्ध कराने से इन्कार कर दिया। इस फैसले से विद्यालय का संचालन प्रभावित होने की आशंका बनी। इस पर प्रबंधन समिति ने संत रविदास की आत्मनिर्भर सोच को अपनाते हुए शिक्षा कार्य को अपने स्तर से जारी रखने का निर्णय लिया।
विद्यालय के प्रबंधक रामजी राम के अनुसार, समिति ने एकमत होकर तय किया कि जिस भावना से 1973 में विद्यालय की शुरुआत की गई थी, उसी भावना के साथ आज भी इसे संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास की जयंती पर यह तय किया गया कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा को दूसरे विद्यालय में हस्तांतरित नहीं होने दिया जाएगा। संत रविदास जयंती पर विद्यालय में उनके जीवन दर्शन, मानव समानता और कर्म प्रधान जीवन शैली पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें