फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल, लाइव जुड़ेंगे मुख्यमंत्री

Sat, 25 Apr 2026 04:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रिजर्व पुलिस लाइन में इस समय 491 महिला प्रशिक्षु आरक्षी आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। पासिंग आउट परेड के लिए 18 टोलियों का गठन किया गया है, जिनमें सभी प्रशिक्षु शामिल होंगी। 
 
विज्ञापन
परेड की ग्रैंड रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल शुक्रवार को हुआ। यह आयोजन महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे आयोजित पासिंग आउट परेड को मुख्यमंत्री लाइव संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


रिजर्व पुलिस लाइन में इस समय 491 महिला प्रशिक्षु आरक्षी आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। पासिंग आउट परेड के लिए 18 टोलियों का गठन किया गया है, जिनमें सभी प्रशिक्षु शामिल होंगी। 

प्रत्येक टोली को उच्च स्तर का प्रशिक्षण देकर परेड के लिए तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम परेड कमांडर रेनू, द्वितीय रोशनी गुप्ता और तृतीय रोशनी देवी सहित कुल 18 महिला आरक्षियों को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


ग्रैंड रिहर्सल में महिला आरक्षियों ने अनुशासन, समन्वय और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। पासिंग आउट परेड के बाद सभी महिला आरक्षियों को विभिन्न थानों पर तैनात किया जाएगा। 

वे महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आमजन की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये महिला आरक्षी पुलिस विभाग की मजबूत कड़ी बनेंगी और समाज में सुरक्षा, विश्वास व सेवा का माहौल स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें