दिव्यांगों के घर जाकर पार्टी का पटका पहनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
17 सितंबर से दोअक्टूबर तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अस्पतालों पर स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। पीएम मोदी के व्यक्तित्व पर विधानसभा वार पांच स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दिव्यांग जनों के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। जो भी दिव्यांग उपकरण से वंचित रह गए हैं, उन्हें उपकरण दिए जाएंगे।
दिव्यांगजनों के घर जाकर उनसे पीएम के जन्मदिन के लिए शुभकामना संदेश भेजने का आग्रह किया जाएगा। 25 सितंबर को मोदी मैराथन का आयोजन होगा। दो अक्तूबर को सभी से खादी का वस्त्र खरीदने की अपील की जाएगी। संस्कृत महोत्सव के अंतर्गत दुर्गा पंडाल में सहभागिता कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
बैठक में ये रहे मौजूद : बैठक में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, मेयर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व विधायक जगदीश पटेल आदि मौजूद रहे।