फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gram Parikrama Yatra:आज से गांवों में भाजपा किसान मोर्चा की परिक्रमा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के 9000 गांवों में सोमवार से ग्राम परिक्रमा यात्रा निकालेगी। इसके तहत कार्यकर्ता हर मंडल के एक गांव के किसी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद पूरे गांव में केंद्र और राज्य सरकार के किसान हित में किए कार्य के पंफलेट वितरित करेंगे। साथ ही सभा कर सरकार की उपलब्धियों को भी बताएंगे।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम की निगरानी के लिए सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें क्षेत्रीय महामंत्री जयनाथ मिश्रा, सुनील पटेल, ज्ञानेश जोशी, सुनील श्रीवास्तव, इंद्र कुमार सिंह, जय कुमार सिंह शामिल हैं। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ज्ञानेश जोशी ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा राजातालाब स्थित भीमचंडी पंचायत भवन से शुरू होगी। शुभारंभ भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें