फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के आह्वान पर लॉकडाउन में भूख पीड़ितों के लिए आगे आया अनाज बैंक, शुरू की 24 घंटे रसोई

Thu, 26 Mar 2020 10:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
संगठन की ओर दिया जा रहा भोजन पैकेट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देश के साथ ही वाराणसी में भी लॉकडाउन की वजह से बहुत सारे परिवार रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों में फंस गए हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से बातचीत के दौरान जरूरतमंदों, गरीब परिवारों के मदद की अपील की थी। प्रधानमंत्री की अपील पर वाराणसी में अनाज बैंक संगठन की ओर से 24 घंटे भोजन उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, लॉकडाउन के बाद पुरातन नगरी काशी में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ के लोग फंसे हुए हैं। ट्रेन और बसें नहीं चलने के कारण घर नहीं जा पा रहे हैं। कैंसर हॉस्पिटल में 15 परिवार अपने मरीजों की तीमारदारी के लिये रुके हैं।

इनके लिए भी किसी भी तरह से भोजन की व्यवस्था नहीं हो पाने की वजह से 36 घंटे से भूखे थे। इसकी सूचना जब विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित अनाज बैंक को मिली तो उन्होंने तत्काल भोजन का इंतजाम किया। 

विज्ञापन

भोजन पैक करते संगठन के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विशाल भारत संस्थान के कार्यकर्ता जब स्टेशन पर पहुंचे तो दृश्य बहुत मार्मिक था। भूख से पीड़ितों में बच्चे भी शामिल थे। स्टेशन पर रुके परिवारवालों का कहना था कि 21 दिन तक हम कहीं नहीं जा सकते हैं। अनाज बैंक पिछले तीन दिनों से दो सौ परिवारों की मदद कर रहा है। वहीं लालपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों को भी भोजन नहीं मिलने पर उनका इंतजाम किया गया है।

विशाल भारत संस्थान के कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे की रसोई शुरू की है। लमही स्थित सुभाष भवन में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। फोन से सूचना मिलने पर भोजन का पैकेट भेजा जा रहा है। हुकुलगंज के 15 बांसफोर परिवार को अनाज बैंक ने गोद लिया है। 

विज्ञापन

भोजन पैक करते संगठन के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विशाल भारत संस्थान के संस्थापक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने अर्चना भारतवंशी एवं नजमा परवीन को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया है। प्रशासन से समन्वय के लिये आत्मप्रकाश सिंह को नियुक्त किया गया है। रसोई की प्रभारी नाजनीन अंसारी एवं डॉ. मृदुला जायसवाल को बनाया गया है। अनाज उपलब्ध कराने के लिये मयंक श्रीवास्तव, गुरूमणि सिंह, संजीव प्रताप सिंह, विवेक साह एवं विनीत गुप्ता को नियुक्त किया गया है। 

हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन मिलेगा भोजन 

अनाज बैंक की प्रबंध निदेशक अर्चना भारतवंशी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति भूख से पीडि़त हो तो हमारे हेल्पलाइन नम्बर 8299408929, 9473745414 और 9452496740 पर फोन कर सकता है। उसे भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। बच्चों के लिये दूध न मिलने की स्थिति में दाल के पानी की व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें