फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गोविंद और रुखसार ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केराकतपुर के वाराणसी पब्लिक स्कूल आयोजित द्वितीय वाराणसी कप ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गोविंद और महिला वर्ग में रुखसार बानो ओवरऑल विजेता बने। जिला शतरंज संघ के सचिव विजय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रखर त्रिपाठी और आयुषी जायसवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 ओपेन वर्ग में वैभव मौर्य, बालिका वर्ग में ऐसानी पाठक, अंडर-13 ओपन वर्ग में श्रेयश मिश्र बालिका वर्ग में विधि एंजेलिना, अंडर-9 ओपन वर्ग में मनन पांडेय, बालिका वर्ग में परीक्षिता दुबे ने स्वर्ण पदक जीता। 50 वर्ष से ऊपर के वर्ग में विजय शर्मा विजेता बने। निर्णायक की भूमिका कविता पटेल, तुषार सारस्वत, सहाब अहमद ने निभाई। इस मौके पर प्रवीण सिंह, विजय कुमार, दिनेश दत्त पाठक चंचल गांगुली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें