फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने की मां गंगा की पूजा, आरती में हुए शामिल

विज्ञापन
*दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में राज
विज्ञापन
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने रविवार को पत्नी सबीहा हसनैन के साथ दशाश्वमेध घाट की प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुए। उन्होंने वैदिक रीति-रिवाज से मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। गंगा आरती देखी। आरती शुरू होने से पहले राम जन्म योगी ने लगातार आठ मिनट तक शंखनाद किया। उन्होंने राम जन्म योगी को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके शंखनाद की सराहना की। राज्यपाल ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने लिखा, विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती का अनुभव अद्भुत रहा। अब तक इसके बारे में केवल सुना था, लेकिन आज प्रत्यक्ष दर्शन कर भगवती मां गंगा के आशीर्वाद की अनुभूति हुई। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह और हनुमान यादव ने राज्यपाल को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिह्न और प्रसाद देकर स्वागत किया। राज्यपाल आरती शुरू होने से करीब एक घंटे पहले ही दशाश्वमेध घाट पहुंच गए थे। उन्होंने पूरे समय घाट पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें