फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के भारत विमर्श सम्मेलन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, ड्रग फ्री इंडिया पर करेंगे संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में आज से शुरू होने वाले भारत विमर्श सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। दिवि वेलफेयर फाउंडेशन, काशियाना फाउंडेशन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय चेयर, एफएसएस के सहयोग से सोमवार को केएन उडुप्पा सभागार में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय शिक्षा और ड्रग फ्री इंडिया : विकसित भारत 2047 रखा गया है। राज्यपाल और अन्य विद्वान शिक्षा, युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या, नशा-मुक्त भारत के निर्माण की आवश्यकता तथा विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन में राष्ट्र, संस्कृति और युवा को केंद्र में रखा जाएगा। फाउंडेशन के संस्थापक बीर भद्र सिंह ने बताया कि आने वाले समय में इस पहल को देश के कई विश्वविद्यालयों और मंचों तक विस्तारित किया जाएगा। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता अपनी पाठशाला के विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे। इससे विद्यार्थियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलेगा। काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को बढ़ती नशे की समस्या के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें