सरकारी स्कूलों बच्चों के लिए खुशखबरी है। उनको व उनकी पढ़ाई को स्मार्ट बनाने के लिए स्कूलों में नई व्यवस्था की शुरुआत की जा रही है सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अब स्मार्ट बनेंगे।
सरकारी स्कूलों के बच्चे अब डिजिटल बोर्ड से पढ़ाई करेंगे। वाराणसी जिले के कोटवां गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का यह सुविधा देश पांडेय फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सरकार के साथ संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर इन बच्चों को सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी के तहत स्पाइस मोबिलिटी के चेयरमैन (अध्यक्ष) व देश पांडेय फाउंडेशन के फंडर दिलीप मोदी ने कोटवां प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में फाउंडेशन द्वारा दीवालों पर चित्रों के माध्यम से चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम की निगरानी के लिए पहुंचे थे।