स्पेन्सर्स में भी महंगे दर पर बिकी सब्जियां
जनता को राहत प्रदान करने को लेकर बिग बाजार और स्पेन्सर्स में फल व सब्जियों की बिक्री कराई जा रही है। हालांकि इनके दाम भी सरकारी लिस्ट से ऊपर भाग रहे हैं। टमाटर, आलू और अन्य सब्जियों के दाम में एक गुना का अंतर रहा।
सब्जियों के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रशासन ने रेट लिस्ट जारी की है, लेकिन बहुत से दुकानदारों ने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की। लिहाजा डेढ़ गुना दाम पर सब्जी की बिक्री हुई।
रोहित मिश्रा, ग्राहक आशापुर
बाजार में आटा नहीं मिल रहा है। लंका, खोजवां आदि दुकानों पर बहुत खोजा नहीं मिला, जिस दुकान पर मिला भी तो वहां 35 रुपये प्रति किलो में लेना पड़ा।
साहिब, ग्राहक सुंदरपुर
सेब 140 रुपये और संतरा 80 रुपये किलो खरीदा। किसी दुकान पर कोई रेट लिस्ट नहीं थी। किसी को पता ही नहीं है कि सरकार ने कोई रेट लिस्ट भी जारी की है।
राघवेंद्र चौबे, महमूरगंज