प्रदेश सरकार ने जिले में 9 यूनिट खोलने का लक्ष्य दिया है। इनमें दो को चालू करा दिया गया है। दो बैंक स्तर पर लंबित हैं। 5 लोगों ने आवेदन किया था। इसी प्रकार 30 हजार मुर्गियों फार्म हाउस के लिए 1.80 करोड़ रुपये की योजना है। इसके लिए उत्पादन करने वाले के पास तीन एकड़ जमीन होनी चाहिए।
63 लाख रुपये मार्जिन मनी लगानी होगी। बाकी धन विभाग बैंक से ऋण दिलाएगा। इनके लिए भी ऋण दिलाने के पांच साल तक ब्याज सरकार देगी। इसकी चार नई यूनिटें खोली जाएंगी। साथ ही मुर्गी पालकों में बरेली की 'कैरी देवेंद्रा' नस्ल के चूजों को भी किसानों में बांटा जाएगा। जिससे मुर्गी पालकों को कम मुर्गियों में ज्यादा फायदा होगा।