नवविस्तारित इलाकों सहित शहर के सभी वार्डों में सरकारी जमीनें खोजी जा रही हैं। मेयर अशोक कुमार तिवारी के निर्देश पर सभी वार्ड की सरकारी जमीनों की तलाश की जा रही है। सर्वे के बाद सभी को सूचीबद्ध किया जाएगा। इस कार्य में क्षेत्रीय पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा। इन जमीनों पर बरात घर, कम्युनिटी सेंटर, कमर्शियल काॅम्प्लेक्स आदि का निर्माण होगा। नगर निगम ने पिछले दिनों शहरी सीमा में शामिल किए गए 86 गांव का सर्वे कराया था। नगर निगम ने ककरमत्ता, फुलवरिया, कैंट, मालगोदाम, सुसवाही, पिसौर, लालपुर, पहाड़िया, डोमरी, सोनिया सहित कई इलाकों की सरकारी जमीनों को अपने कब्जे में लिया है। लंबे वक्त से ग्राम सभाओं का वर्चस्व होने के कारण लोगों ने मनमाने तरीके से इस पर अपना कब्जा करके रखा था। जिसे बारी-बारी से खाली कराया जा रहा है।