फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी, मुलाजिम आपके भी निर्देशों को मानने को नहीं तैयार, छलका फरियादियों का दर्द

Sun, 21 Jan 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जन सुनवाई करते मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर मंत्रियों की हिदायतों को विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मानने को तैयार ही नहीं हैं। ऐसा ही कुछ नजारा शनिवार को वाराणसी में पीएम के संसदीय कार्यालय पर देखने को ‌मिला। यहां पर आई शिकायतों में जनता की परेशानी साफ नजर आई।
विज्ञापन


संसदीय कार्यालय पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की जन सुनवाई के दौरान फरियादियों ने सीवर, सफाई, वेतन रोकने, पुलिस की ओर से सुनवाई न होने की शिकायत की।

गणेश धाम नेवादा के रहने वाले प्रोफेसर दिनेश कुमार ने मंत्री को बताया कि आपके विभाग के लोग आपके भी निर्देशों को मानने को तैयार नहीं हैं। दो माह पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए आपने नगर आयुक्त को निर्देशित किया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सीवर लाइन न होने से काफी दिक्कत हो रही है। भिटारी लोहता की संगीता गुप्ता ने बताया कि एसडीएम सदर ने एक जमीन पर स्टे दिया है। उसके बावजूद पुलिस की मिलीभगत से बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा। 
विज्ञापन

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

पीएमओ कार्यालय पर मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
अस्सी के रहने वाले बैंक सेवा से रिटायर्ड रतनलाल चौरसिया ने बताया कि इनके घर में 18 अक्तूबर की रात इनके घर में लूटपाट हुई थी। शिकायत के बावजूद भेलूपुर पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है।

रामनगर के रहने वाले गंगा राम ने मंत्री से फरियाद लगाई की कुछ लोग उनके मकान पर कब्जा कर रहे हैं। वहीं, खोजवा की रहने वाली कमला देवी ने कहा कि सेवा सदन हॉस्पिटल के मैनेजर उनका वेतन नहीं दे रहे हैं।

टोडरपुर राजातालाब के रहने वाले सुरेश सिंह ने लोहिया आवास में धांधली का आरोप लगा कर जांच कराने की मांग की। भेलूपुर के रहने वाले सहायक अध्यापक श्यामसुंदर पांडेय ने कहा विभाग ने उनका छह माह से वेतन नहीं दिया है। मंत्री ने इन मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्वरित गति से समस्याओं का निबटारा कराएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें