फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में परिवार के साथ जुटेंगे आयुर्वेद के पुरातन छात्र, 55 साल तक के छात्र होंगे शामिल

Fri, 11 Apr 2025 06:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी में परिवार के साथ राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के पुरातन छात्र जुटेंगे। सरोजा पैलेस में 12 अप्रैल को समागम का आयोजन होगा। इस दौरान पुरातन छात्र अपने छात्र जीवन की यादों को ताजा करेंगे।  
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में 12 अप्रैल को राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के पुरातन छात्रों की जुटान होगी। इसके लिए पुरातन छात्र समिति की ओर से सरोजा पैलेस रामकटोरा में समागम का आयोजन किया गया है। समारोह में 1968 से 2024 तक यानी 55 साल तक के पुरातन छात्र शामिल होकर अपने छात्र जीवन की यादों को ताजा करेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में संरक्षक डॉ. एके पांडेय, अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार राय, सचिव डॉ. शैलेश कुमार राय ने बताया कि करीब 350 पुरातन छात्र इस कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि राजकीय आयुर्वेद काॅलेज व चिकित्सालय की स्थापना 1965 में पं. सत्य नारायण शास्त्री ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में की थी। केवल 40 सीटों के साथ स्नातक (आयुर्वेदाचार्य) पाठ्यक्रम शुरू हुआ। 1981 में इसे राजकीय महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, सास की तेरहवीं के बाद उठाया खौफनाक कदम; छाया मातम
विज्ञापन


2014 में विश्वविद्यालय परिसर से नए भवन में स्थानांतरित हुआ। 12 अप्रैल को पुरातन छात्र अपने परिवार के साथ कॉलेज परिसर का भ्रमण करेंगे। इसके बाद सरोजा पैलेस पहुंचेंगे। इस दौरान 1968 से 1975 तक के 11 पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें