फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा: नरमुंड धारण कर नाचे शंकर, वृंदावन की झांकियों ने मोहा; अजय राय बोले- धर्म को राजनीति से न जोड़े

Tue, 10 Nov 2026 02:46 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गोवर्धन पूजा पर हथुआ मार्केट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नरमुंड धारण कर नाचते भोले शंकर, श्रीकृष्ण-बलराम की झांकियां, वृंदावन के कलाकार और बनारसी लट्ठबाजी आकर्षण का केंद्र रहे। शाम पांच बजे नमो घाट पर आयोजित आध्यात्मिक सभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
झांकियों ने मोहा मन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को काशी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हथुआ मार्केट से निकली शोभायात्रा में नरमुंड धारण कर नृत्य करते भगवान शिव का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान श्रीकृष्ण-बलराम, शिव-पार्वती और श्रीराम की आध्यात्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। वृंदावन और मथुरा से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ ग्वाल-बालों की टोली और बनारसी लट्ठबाजी ने भी खूब आकर्षित किया। शाम पांच बजे नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम में आयोजित आध्यात्मिक सभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन




हथुआ मार्केट से नमो घाट तक निकली शोभायात्रा
गोवर्धन पूजा समिति के तत्वावधान में दोपहर 12 बजे हथुआ मार्केट से शोभायात्रा शुरू हुई। यह लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, मछोदरी, प्रहलादघाट और भैंसासुर होते हुए नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंचेगी। शोभायात्रा का उद्घाटन परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव ने किया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन
Trending Videos

वृंदावन-मथुरा के कलाकारों ने दिखाई झांकियां
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम, शिव-पार्वती और भगवान श्रीराम से जुड़ी झांकियां सजाई गईं। वृंदावन और मथुरा से आए कलाकारों ने धार्मिक प्रस्तुतियों से लोगों को आकर्षित किया। ग्वाल-बालों की टोली, बनारसी लट्ठबाजी (पटा बनेठी) और केदारनाथ मंदिर की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

धर्म को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए : अजय राय
शोभायात्रा में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने काशी में गोवर्धन पूजा की परंपरा को भव्य बताया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से आयोजन की निरंतर प्रगति और इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ने की कामना की। धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। धर्म को धर्म रहने देना चाहिए। उसे राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

10 लोगों को मिलेगा गोवर्धन श्री सम्मान
गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव के अनुसार, शाम पांच बजे नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम में विशाल आध्यात्मिक सभा होगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री गिरीश यादव भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर शिक्षा, खेल, चिकित्सा, व्यापार और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 लोगों को 'गोवर्धन श्री सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें