फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कथक की कहानी कैलेंडर का हुआ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-ए-बनारस के मंच से बुधवार को शास्त्रीय संगीत के साथ रागगीरी के कैलेंडर के 11वें अंक का विमोचन हुआ। इस कैलेंडर में बनारस की महान कथक नृत्यांगना सितारा देवी से लेकर पं. बिरजू महाराज, पं. दुर्गा लाल, कुमुदिनी लखिया, शोवना नारायण आदि कलाकारों की तस्वीर छपी है। संस्था के संरक्षक डॉ. रत्नेश वर्मा, रागगीरी के संरक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ फोटोग्राफर मनीष खत्री ने कथक कथा पर आधारित इस कैलेंडर का विमोचन किया। मनीष खत्री ने इस कैलेंडर की डिजाइन तैयार की है। जनवरी से दिसंबर तक की तिथियों के साथ कथक की बुनियादी जानकारी शामिल की गई है। रागगीरी संस्था के शास्त्रीय संगीत के अलग-अलग पहलुओं पर कैलेंडर प्रकाशित कर चुकी है। इस दौरान कोलकाता तोहिनी सिन्हा ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न रागों में बंदिशों को स्वर देकर आनंदित किया। तबले पर गौरव बनर्जी और हारमोनियम पर अभिषेक पांडेय ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें