फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 9 मई तक निरस्त रहेगी गोरखपुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 5-6 पर उपरिगामी पुल के निर्माण कार्य के कारण यातायात और पावर ब्लॉक लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि वाराणसी सिटी से गोरखपुर चलने वाली 15132 गोरखपुर एक्सप्रेस 8 मई तक और गोरखपुर से वाराणसी सिटी चलने वाली 15131 गोरखपुर एक्सप्रेस 9 मई तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 6 मई को चलने वाली 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी तक चलेगी। बनारस से 9 मई तक चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन तक चलेगी। अहमदाबाद से 1, 2, 3, 5, 6, 7 और 8 मई को चलने वाली ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन तक जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें