गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला के बड़े भाई रमेश किशन शुक्ला का इलाज के दौरान नई दिल्ली के एम्स में बुधवार को निधन हो गया। मूल रुप से केराकत कोतवाली क्षेत्र के बिसुई बराई गांव के मूल निवासी सांसद रवि किशन के बड़े भाई रमेश किशन शुक्ल (52) कैंसर और अन्य कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। इनका इलाज एम्स में चल रहा था।
विज्ञापन
उधर बुधवार देर रात दिल्ली से एयर एंबुलेंस से रमेश किशन शुक्ला का शव वाराणसी आया। यहां मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके भाई रामकिशन शुक्ला ने मुखाग्नि दी। रमेश किशन शुक्ला तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। इस दौरान सांसद रवि किशन के पीआरओ पवन दूबे के साथ ही गुड्डू पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।