वाराणसी एयरपोर्ट से 1800 किलो सब्जियां गईं दुबई
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के करौंदा और आमड़ा का स्वाद दुबई में पसंद किया जा रहा है। बड़ागांव के किसान संगठन ने मंगलवार को पहली बार 15 किलो करौंदा और 15 किलो आमड़ा कुंदरू, परवल और अन्य सब्जियों के साथ हवाई मार्ग से दुबई भेजा है। एपीडा के क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि तीन महीने में पूर्वांचल से 160 टन सब्जियों का निर्यात खाड़ी देशों में किया गया है।
प्रयोग के तौर पर पहली बार करौंदा और आमड़ा को 1800 किलो हरी सब्जियों के साथ दुबई के खुदरा बाजार में भेजा गया है। मांग बढ़ी तो इसे नियमित रूप से भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।