फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू अस्पताल में जन औषधि केंद्र का डीएम ने किया शुभारंभ, किफायती दर पर मिलेंगी दवाएं

Tue, 22 Aug 2023 07:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू का सर सुंदर लाल हॉस्पिटल जिसे पूर्वांचल का एम्स भी कहा जाता है। इस अस्पताल के  सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में जन औषधि केंद्र खुल गया है। मंगलवार को डीएम एस राजलिंगम ने इसका उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल का ‘एम्स’ कहे जाने वाले  बीएचयू अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में जन औषधि केंद्र का जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मंगलवार को उद्घाटन किया। सरकारी अस्पताल की तरह अब मरीजों को इस केंद्र से सस्ती दर पर दवाएं मिल जाएंगी।

विज्ञापन


बीएचयू की ओर से अधिकृत उमंग फार्मेसी पहले से है। अब जन औषधि केंद्र पर भी मरीज दवा ले सकेंगे। मंगलवार को जिलाधिकारी ने केंद्र का उद्घाटन करने के बाद इसे मरीजों के हित में बड़ा उपयोगी बताया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक प्रो.केके गुप्ता, डॉ. अमित नंदन द्विवेदी,  डॉ. रश्मि रंजन, डॉ. पंकज भारती, मुर्तुजा आलम, जय बनर्जी, अनुज कुमार, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें