गर्मी में यात्रियों को रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के जरिये राहत दी है। वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर के रास्ते पुणे, दिल्ली, सहरसा समेत अन्य महानगरों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू हो रही है। इससे हद तक यात्रियों को कंफर्म सीट मिलेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे साप्ताहिक अनारक्षित ग्रीष्मकालीन स्पेशल संचालन पुणे से 5 अप्रैल से 28 जून तक और गाजीपुर सिटी से 7 अप्रैल से 30 जून तक 13 फेरों में चलेगी।
वहीं, 01415 पुणे-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल पुणे से सुबह 6.40 बजे खुलेगी और दूसरे दिन अपराह्न 3.20 बजे वाराणसी कैंट होकर गाजीपुर सिटी पर रात 8.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 01416 गाजीपुर सिटी-पुणे साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल गाजीपुर सिटी से सुबह 4.20 बजे छूटेगी, जौनपुर, वाराणसी कैंट पर सुबह 8.30 बजे होकर दूसरे दिन शाम 5.50 बजे पुणे पहुंचेगी।
04432/04431 दिल्ली-सहरसा स्पेशल का संचालन दिल्ली से 30 मार्च और सहरसा से 31 मार्च को होगा। यह ट्रेन वाराणसी से होकर चलेगी। 04432 दिल्ली-सहरसा स्पेशल दिल्ली से अपराह्न 3.20 बजे खुलेगी।
कानपुर सेंट्रल, दूसरे दिन प्रयागराज, वाराणसी कैंट सुबह 3.20 बजे होते हुए गाजीपुर सिटी, बलिया और शाम को सहरसा 4 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04431 सहरसा-दिल्ली स्पेशल सहरसा से रात 8 बजे खुलेगी। दूसरे दिन सुबह 8.35 बजे कैंट वाराणसी से होकर 20.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।