फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, चुनाव बाद 10 दिन की ड्यूटी पर एक दिन की छुट्टी

Tue, 14 Nov 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
वाराणसी जिले के थानों में तैनात कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और दरोगा को नगर निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद दस दिन की ड्यूटी पर एक दिन का अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है। निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही इसका अनुपालन कराया जाएगा।

डीजीपी सुलखान सिंह ने बीते दिनों निर्देश जारी किया था कि पुलिसकर्मियों को 10 दिन की ड्यूटी के बाद एक दिन का अवकाश पुलिस अधीक्षक दें। मगर, लगातार त्योहार और उसके बाद नगर निकाय चुनाव में व्यस्तता के कारण छुट्टी की यह व्यवस्था लागू नहीं की जा सकी है।

इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने सोमवार को बताया कि नगर निकाय चुनाव के खत्म होते ही सिपाहियों और दरोगा को दस दिन की ड्यूटी के बाद एक दिन का अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में जिले के सभी थानाध्यक्षों को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है। आचार संहिता खत्म होने के बाद छुट्टी की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर 50 अपराधियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

नितिन तिवारी और आर.के भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर वाराणसी जिले के चिह्नित 50 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। इसके साथ ही वार्डवार समीक्षा कर अराजकतत्वों को चिह्नित कर जेल भेजा जाएगा।

सोमवार को यह जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि एक-एक वार्ड के अराजकतत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश क्षेत्राधिकारियों और थानेदारों को दिया गया है।

गुंडा और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ ही जिले भर के ऐसे चिह्नित 15 अपराधियों की संपत्ति जब्त कराई जाएगी। अब तक एक पशु तस्कर और एक शराब तस्कर की संपत्ति पुलिस द्वारा जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें