काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सात दिन से काफी बढ़ी है। नए वर्ष पर यह संख्या दस गुना से भी अधिक होने का अनुमान है। इसे देखते हुए सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने ई-बसों का फेरा एक जनवरी से बढ़ाने का फैसला लिया है।
नए वर्ष पर काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस रूट पर ई-बसों का फेरा बढ़ा दिया गया है। कैंट से गोदौलिया और कैंट से काल भैरव मंदिर मैदागिन के लिए हर 15-15 मिनट पर कैंट से बसें उपलब्ध हाेंगी। महज 12 रुपये प्रति टिकट पर यात्रियों को सफर कराया जाएगा।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सात दिन से काफी बढ़ी है। नए वर्ष पर यह संख्या दस गुना से भी अधिक होने का अनुमान है। इसे देखते हुए सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने ई-बसों का फेरा एक जनवरी से बढ़ाने का फैसला लिया है।
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के एमडी गौरव वर्मा ने बताया कि ई-बसों का फेरा बढ़ा दिया गया है। अब हर 15 मिनट पर यात्रियों को गोदाैलिया और काल भैरव मंदिर के लिए बसें मिलेंगी। किराया भी 12 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। उधर, सारनाथ रूट पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त ई-बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
जनवरी में शुरू होगी काशी दर्शन बस सेवा
नए वर्ष पर यात्रियों को सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की ओर से काशी दर्शन यात्रा कराई जाएगी। जनवरी माह से पहले चरण में कैंट बस स्टेशन से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर, दुर्गाकुंड, काल भैरव मंदिर, नमो घाट और स्वर्वेद मंदिर चौबेपुर, सारनाथ पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जाएगा। शनिवार को सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के अधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 525 रुपये प्रति यात्री टिकट का दर निर्धारित किया गया है। यात्रियों को ई-बसों से सफर कराया जाएगा। टिकट उन्हें बस के अंदर परिचालक देंगे। पहली यात्रा के तौर पर 20 प्रतिशत तक किराये में छूट भी मिलेगी।
कुछ रूटों पर फेरे बढ़ाए गए हैं। काशी दर्शन का रूट और किराया निर्धारित कर दिया गया है। जनवरी माह से यात्रियों को इस सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - गौरव वर्मा, एमडी, वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज