चौरसिया ने की मणि राम के रिकॉर्ड की बराबरी
चौरसिया ने एक नेक्सजेन सीजन में तीन जीत के मणि राम के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। इससे पहले सुनीत ने मार्च में पटना गोल्फ क्लब में अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी गोल्फ चैंपियनशिप और पिछले सप्ताह लखनऊ में विजय कुमार मेमोरियल में भी जीत हासिल की थी।
लखनऊ के राजेश कुमार की कमाई 7.25 लाख
लखनऊ के राजेश कुमार गौतम (70-71-75) छह-ओवर 216 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर रहे। उन्हें 44,125 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। इससे उनकी कुल कमाई 7,25,185 रुपये की हो गई। वहीं नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरे स्थान पर बने रहे।
चोट से उबरकर यहां तक पहुंचे सुनीत
अपनी जीत के बाद सुनीत चौरसिया ने कहा कि मुख्य टूर के लिए अपना कार्ड हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। पिछले कुछ सप्ताह उनके लिए खास रहे हैं और मेहनत का परिणाम देखकर संतोष मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कई चाटों से उबरने के बाद वह इस मुकाम तक पहुंचे। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर और अध्यक्ष मनीष कुमार, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-विद्युत व सचिव, बरेका गोल्फ कोर्स अनुराग कुमार गुप्ता मौजूद रहे।