फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डेन, हथुआ, अगस्त्यकुंडा के पंडालों में कलश स्थापना

Tue, 20 Oct 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब ने सोमवार को देवनाथपुरा के पंडाल में देर शाम कोलकाता से आए पुरोहितों ने कलश स्थापित कराया। क्लब के पदाधिकारियों ने देर रात एलान किया कि कलश का विसर्जन गंगा में ही होगा। 25 अक्तूबर को तय तिथि पर निर्धारित रूट से ही कलश के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। गौरतलब है डीएम राजमणि या ने क्लब के सदस्यों से मिलकर मूर्ति स्थापित करने के लिए मनौव्वल की थी। शहर की नामी दुर्गा पूजाओं में शामिल प्रीमियर ब्वायज क्लब हथुआ मार्केट के पंडाल में प्रतिमा प्रतिष्ठापित नहीं की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति टाउनहाल, स्टैंडर्स यूथ क्लब अगस्तकुंडा, न्यू इंडियन ब्वायज क्लब डेढ़मल गली(दशाश्वमेध), मीरघाट, निदान केंद्र के पास गिरजाघर में भी कलश स्थापना की गई है।
विज्ञापन

 सोमवार की शाम गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष नीलकंठ शास्त्री और अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिमा की जगह कलश पूजा करने का निर्णय लेकर लोगों के माथे पर बल डाल दिया है। क्लब के महासचिव शंभू डे ने बताया कि सादगी से कलश पूजा की जा रही है। चूंकि हम लोगों ने कलश की स्थापना की है इसलिए अपने निर्धारित रूट से ही 25 अक्तूबर को दशाश्वमेध घाट पर विसर्जन करेंगे। इस पंडाल की स्थापना 1964 में की गई थी।1977 में इस क्लब विसर्जन के रास्ते को लेकर बड़ा बवाल हुआ था। विसर्जन विवाद में गोदौलिया लाठीचार्ज के बाद निकाली गई प्रतिकार यात्रा में गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब के पदाधिकारी अमर बोस को नामजद किया गया है। अमर बोस फरार हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें