फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर: बाबा के शिवलिंग के ऊपर लगेगा सोने का अभिषेक पात्र

Tue, 15 Jan 2019 12:58 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के शिवलिंग के ऊपर लगने वाला अभिषेक पात्र अब सोने का लगाया जाएगा। अब तक बाबा के ऊपर गिरने वाले अनवरत जल के लिए चांदी का पात्र लगाया गया था, लेकिन एक भक्त की इच्छा के बाद अब स्वर्ण का कलश लगने जा रहा है। इससे शिवलिंग पर निरंतर गिरने वाले जल की बूंदे अब स्वर्ण कलश से होकर गिरेंगी।
विज्ञापन


शिवलिंग पर हमेशा जल के गिरने का विधान है। इसके लिए ही मंदिरों में शिवलिंग के ऊपर एक अभिषेक पात्र रखा होता है, इस पात्र की पेंदी में एक सुराख कर दिया जाता है। इससे शिवलिंग के उपर जल की बूंदे टपकती रहती हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर में भी शिवलिंग के ऊपर एक बड़ा चांदी से निर्मित अभिषेक पात्र लगा हुआ था, लेकिन एक भक्त ने उसे हटाकर सोने का अभिषेक पात्र लगाने की इच्छा जताई। इसके लिए उन्होंने मंदिर प्रशासन से संपर्क किया। इस पर मंदिर प्रशासन ने भक्त को अनुमति दे दी है। संभवत: मंकर संक्रांति के समय उसे लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरदर्शन पर दिखेगी बाबा की आरती

नमामि गंगे के लिए एक डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग हो रही है। सोमवार को यह शूटिंग बाबा दरबार में की गई। इसके लिए शाम के समय सीरियल कलाकार राजीव खंडेवाल अपने यूनिट के साथ बाबा दरबार पहुंचे। सप्तऋषि आरती के पहले लगभग 20 मिनट की  शूटिंग किया गया , जिसमें कई रीटेक भी हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि दूरदर्शन पर नमामि गंगे के अंतर्गत रग रग में गंगा नाम से एक डाक्यूमेंट्री फि़ल्म तैयार की जा रहा है उसी कड़ी में आज विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में दर्शन के साथ डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग की गई है, जो आगे चल कर अन्य धार्मिक स्थलों को भी शूट किया जायेगा। इससे पहले प्रयागराज में शूटिंग किया जा चुका है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें