बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को कस्टम जांच के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से शारजाह से वाराणसी पहुंचे एक यात्री के पास से लगभग 700 ग्राम सोना पकड़ा गया। जिसका बाजार मूल्य साढ़े 29 लाख रुपये है। यात्री सोने को काले रंग की पन्नी में रैप करके खाने-पीने वाले सामान के बैग में लेकर आ रहा था।
बताते चलें कि मंगलवार को शारजहां से वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएस-184 से पहुंचे यात्री नदीम जोकि देवबंद सहारनपुर का रहने वाला है। उसके पास से सोना जब्त करने के बाद कस्टम अधिकारियों के द्वारा पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यात्री से पूछताछ की जा रही है। 20 लाख से अधिक मूल्य का सोना होने की वजह से कागजी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।