फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: क्रेडिट कार्ड की ठगी से खरीदा जा रहा था सोना, 2500 बैंक खातों को साइबर सेल ने खंगाला

Thu, 18 Jun 2026 02:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि साइबर अपराधियों ने लोगों को झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी हासिल की। इसके बाद साइबर ठगों ने गोल्ड समेत अन्य महंगे सामानों में खर्च किया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन ठगी खासकर ओटीपी प्राप्त कर खाते से पैसे निकालने के तुरंत बाद ही साइबर ठगों ने खरीदारी की है। सबसे ज्यादा खरीदारी क्रेडिट कार्ड से हुई ठगी में की गई। साइबर ठगों ने पैसा गोल्ड समेत अन्य महंगे सामानों में खर्च किया। खरीदारी कब, कहां और किस शहर में हुई या निवेश किया गया इसकी जांच कर रही है। वहीं, साइबर सेल ने 2500 संदिग्ध बैंक खातों की जांच की। 

विज्ञापन


तफ्तीश में सामने आया है कि साइबर अपराधियों ने लोगों को झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी हासिल की। खाते से पैसे उड़ने के बाद उस रकम को तुरंत या तो थर्ड पार्टी एप से खरीदारी की या म्यूल खातों में ट्रांसफर किया। 

इसे भी पढ़ें; महिला आयोग में पहुंचा जमीनी विवाद: मदद मांगने पर नोटिस, पांच बच्चों की मां बोली- हादसा नहीं, पति की हत्या हुई    
विज्ञापन


पुलिस लॉगिन आईपी और डिवाइस विवरण के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही भुगतान की तारीख और समय, प्राप्तकर्ता की जानकारी, संबंधित बैंक खाता या वॉलेट की हिस्ट्री को बैंकों की मदद से खंगाल रही है। साइबर सेल ने 18 महीने में 214 म्यूल खातों को बंद कराने के साथ ही 5200 संदिग्ध मोबाइल नंबर ब्लॉक कराया है। जांच के दौरान छह महीने में 42 वॉयस ओवर इंटरनेट कॉल की भी बात सामने आई। 

विज्ञापन

पुलिस ने 10 करोड़ 47 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में होल्ड कराए हैं। छह महीनों के भीतर 6 करोड़ की साइबर ठगी होने से बचाई गई है। जिसमें 76 लाख लौटाए गए। समय रहते खातों को होल्ड किए जाने से यह भारी-भरकम रकम ठगों के हाथों में जाने से बच गई। रकम को पीड़ितों के खाते में भेजने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। 
अधिकारी बोले
म्यूल खातों की जांच के लिए साइबर सेल एक विंग अलग से जुटी है। जांच में पुष्टि होने के बाद संदिग्ध खातों को ब्लॉक कराया गया। अन्य खातों की जांच की जा रही है। साइबर अपराधियों की लॉगिन आईपी की जांच की जा रही है। किसी भी हॉल में अपना ओटीपी, पासवर्ड या क्रेडिट कार्ड डिटेल्स साझा न करें। ठगी का अंदेशा होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। -विदुष सक्सेना, एसीपी साइबर क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें