फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शोरूम से 89.65 लाख रुपये का सोना और नकदी गबन, पांच कर्मचारी नामजद; प्रतिष्ठान का ऑडिट कराया था

Tue, 08 Sep 2026 06:08 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सिगरा के सती चौराहे स्थित काशी मधुरम आभूषण शोरूम से 500 ग्राम सोने के सिक्के और 7.65 लाख रुपये नकदी गायब मिले। कुल कीमत 89.65 लाख रुपये बताई गई है। ऑडिट में गड़बड़ी सामने आने के बाद पार्टनर की तहरीर पर पूर्व स्टोर मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

विज्ञापन
सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिगरा थाना क्षेत्र के सती चौराहे स्थित मेसर्स काशी मधुरम आभूषण शोरूम से 82 लाख रुपये के सोने के सिक्के और 7.65 लाख रुपये नकदी गायब होने का मामला सामने आया है। शोरूम के पार्टनर रितेश कुमार बूबना की तहरीर पर पुलिस ने प्रतिष्ठान के पूर्व स्टोर प्रबंधक समेत पांच कर्मचारियों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है। कुल 89.65 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


रितेश कुमार बूबना ने पुलिस को बताया कि शोरूम ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वैल्स की फ्रेंचाइजी है। कंपनी की ओर से 18 अगस्त 2026 को प्रतिष्ठान का ऑडिट कराया गया था। इस दौरान स्टॉक और भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि करीब 500 ग्राम वजन के सोने के सिक्के, जिनकी अनुमानित कीमत 82 लाख रुपये है, शोरूम के स्टॉक से गायब थे। इसके अलावा 7.65 लाख रुपये की नकदी भी नहीं मिली।

शिकायत के अनुसार, शोरूम में आभूषणों और नकदी की देखरेख की जिम्मेदारी नामजद कर्मचारियों के पास थी। ऑडिट में गड़बड़ी सामने आने के बाद कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन वे गायब सोने और नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद शोरूम प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें