फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गोदौलिया से मैदागिन तक बनेगा नो व्हीकल जोन, जिला प्रशासन और नगर निगम की बैठक में फैसला

Sat, 24 Jun 2023 08:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच शनिवार को सर्किट हाउस में बैठक हुई। मेयर अशोक तिवारी ने रथयात्रा चौराहे से दशाश्वमेध तक सड़क किनारे लगने वाले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। उन्होंने बताया कि गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन बनाने की योजना है। 
विज्ञापन
गोदौलिया चौराहा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में बैठक हुई। जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के बीच हुई बैठक की अध्यक्षता मेयर अशोक कुमार तिवारी ने की। इसमें स्वच्छता और यातायात को शहर की सबसे बड़ी समस्या बताई गई। समाधान की कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक में मेयर ने रथयात्रा चौराहे से दशाश्वमेध तक सड़क किनारे लगने वाले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। ताकि, शहर को अनावश्यक अतिक्रमण व जाम से मुक्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन बनाने की योजना है।

स्वच्छता के अभियान में ना हो  खानापूर्ति

अतिक्रमण अभियान चलाने से पूर्व लोगों को लाउडस्पीकर से इसकी सूचना अवश्य दी जाए। अभियान चलाने से पूर्व व्यापार मंडल से वार्ता करके सहमति बनाई जाएगी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि शहर को साफ किया जा सके। उन्होंने कहा अभियान केवल खानापूर्ति नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 'दूल्हे का पता नहीं, बरात सज गई', पटना में विपक्ष की बैठक पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तंज

विज्ञापन

उन्होंने भिक्षाटन को लेकर चल रहे अभियान को लगातार चलाने को कहा। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने अतिक्रमण मुक्त अभियान में पुलिस प्रशासन के सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सड़कों पर अनावश्यक रूप से किए गए अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई प्रमुख मार्गों पर कुछ स्थान हैं, जहां अतिक्रमण हैं। उसको नक्शे से मार्किंग करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एडीएम सिटी को नोडल बनाया है। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि नगर निगम पूरी तरह विकास कार्यों को लेकर तत्पर है। स्वच्छता व जाम को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें