फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue Case: बनारस में तेजी से फैल रहा डेंगू, 10 दिन में मिले 50 से अधिक मरीज, शहरी इलाकों में खतरा ज्यादा

Sun, 30 Oct 2022 11:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले दस दिन में ही पचास से अधिक नये मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद कुल मरीजाें की संख्या भी 229 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
वाराणसी के अस्पातलों में डेंगू वार्ड फुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में डेंगू के संक्रमण का खतरा कुछ ज्यादा ही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, अब तक मिले कुल 229 मरीजों में सबसे अधिक 150 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 79 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अस्पताल में जहां डेंगू वार्ड फुल हो गए हैं, वहीं प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन


पिछले 10 दिन में ही 50 से अधिक नये मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद कुल मरीजाें की संख्या भी 229 तक पहुंच गई है।  अस्पतालों की ओपीडी में भी जो मरीज सर्दी, बुखार और जोड़ों में दर्द की समस्या लिए पहुंच रहे हैं, चिकित्सक उनकी जांच करा रहे हैं तो मानक के अनुसार प्लेटलेटस कम मिलने पर उनमें डेंगू की पुष्टि की जा रही है।

जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय के अनुसार शहर क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक पांडेयपुर, पहड़िया, चितईपुर, सुंदरपुर, कंचनपुर, बीएलडब्ल्यू, शिवपुर, टकटकपुर,लंका आदि जगहों से मरीज मिले हैं। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में लोहता, हरहुआ, रमरेपुर, सोयेपुर, तेवर आदि गांवों में रहने वाले मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन

इन सभी जगहों पर लोगों को जागरूक करने के साथ ही नगर निगम, ग्राम पंचायत के स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान कराकर एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाएगा। 

मंडलीय अस्पताल में मशीन बनने का इंतजार

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में प्लेटलेट्स जांच के लिए रैंडम डोनर प्लेटलेट्स जांच की खराब मशीन रविवार को भी नहीं बन पाई है। ऐसे में अभी जांच के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। मशीन के खराब होने की वजह से दीनदयाल अस्पताल के साथ ही लोग निजी जांच केंद्रों में भी जांच कराने को मजबूर है। 
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी

  • -घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
  • -घर में शरीर को पूरी तरह ढककर रखें।
  • -साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत।
  • -बुखार, दर्द हो तो चिकित्सक को दिखाएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें