फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने बाबा विश्वनाथ से लगाई अर्जी, स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान पर भड़के

Mon, 04 Sep 2023 03:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मीडिया से बातचीत में तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में गोवा के सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी दौरे पर वाराणसी पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। गंगा जल और  दूध से अभिषेक के साथ ही बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन कर सर्व कल्याण की अर्जी लगाई। मंदिर से बाहर मीडिया से बातचीत में तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान पर नाराजगी जताई। इसके बहाने उन्होंने इंडिया गठबंधन को निशाने पर लिया।

विज्ञापन


प्रमोद सावंत ने कहा कि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे हैं। इंडिया गठबंधन की मुंबई में हुई बैठक के बाद सोची समझी साजिश के तहत उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर आपत्तिजनक बयान दिया। गोवा के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ऐसे लोगों को हमेशा के लिए निषेध कर देना चाहिए। इनकी नीति और कृति ही सनातन धर्म को नाश करने की रही है। 

गोवा के सीएम ने आगे,  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे को लगता है कि सनातन धर्म पर अनर्गल बयान के बाद अल्पसंख्यकों का भर-भर का वोट मिलेगा। प्रमोद सावंत ने सरकार से उदयनिधि स्टालिन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी से खजुराहो के लिए अक्तूबर से दो सीधी फ्लाइटें, विमानन कंपनियों ने शेड्यूल जारी किए

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें