फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेका में सिंगल विंडो सिस्टम का जीएम ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में आनलाइन निविदा की निगरानी, तत्काल भुगतान, वेंडर रजिस्ट्रेशन, मानव संसाधन विकास आदि कार्यों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। ईआरपी सिस्टम का वर्चुअली उद्घाटन बृहस्पतिवार को जीएम अंजली गोयल ने किया।
विज्ञापन

जीएम ने बताया कि इससे ईआरपी बरेका के विभिन्न विभागों व शेडों और बरेका के साथ कार्य करने वाले संभारकों को एक प्लेटफॉर्म पर आनलाइन सूचनाओं का आदान प्रदान आसानी से होगा। सिंगल विंडो सिस्टम से बरेका के विभिन्न कार्यलयी आयामों में समुचित पारदर्शिता और सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। संचालन मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ज्ञानेश त्रिपाठी व धन्यवाद मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सुनील कुमार ने किया। समारोह में मुख्य इंजीनियर वीके सक्सेना सहित सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें