क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का जीएम चाइल्ड डॉ. मिलिंद ने रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के पंजीकरण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर जोर दिया। डॉ. मिलिंद ने पैथोलॉजी विभाग में आरके यादव से जांच संबंधी जानकारी ली। उन्होंने डॉ. जयंत से एनसीडी कार्यक्रम के तहत की जा रही जांच और उपचार की स्थिति जानी। दवाओं की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था के लिए मनोज शर्मा से भी जानकारी ली। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर मोहम्मद और डॉ. हरिशचंद्र मौर्य मौजूद रहे। जीएम चाइल्ड ने स्वास्थ्य केंद्र के सभी विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीता यादव, दिवाकर वर्मा, अजय राय, कृष्ण कुमार, राजेश चंद्रा, राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।