69वीं माध्यमिक स्कूली बास्केटबॉल की अंडर-19 टीम का कोच विभोर भृगुवंशी और मैनेजर जितेंद्र को बनाया गया है। राष्ट्रीय विद्यालयीय बास्केटबॉल राजस्थान के बाड़मेर में 2 से 6 जनवरी तक खेली जाएगी। विभोर भृगुवंशी वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सभईपुर, हरहुआ में अध्यापक और जितेंद्र कुमार जेपी मेहता नगर निगम इंटर कालेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। विभोर भृगुवंशी इससे पूर्व कई पदक विजेता राष्ट्रीय टीमों के प्रशिक्षक रह चुके है। यह जानकारी जिला बास्केटबॉल संघ वाराणसी के सचिव डॉ अशोक कुमार सिंह ने दी।