फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पहली बार वाराणसी पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम चन्द्र वीर रमण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Fri, 02 Dec 2022 02:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पहली बार वाराणसी पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम चन्द्र वीर रमण ने मण्डलीय अस्पताल और सिटी रेलवे का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मंडल रेल कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
पहली बार वाराणसी पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम चन्द्र वीर रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम चन्द्र वीर रमण पहली बार वाराणसी पहुंचे हैं। वे मण्डलीय अस्पताल और सिटी रेलवे का भी निरीक्षण करेंगे। इसके पहले उन्होंने मंडल रेल कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंडलीय अधिकारियों को कार्य क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं में कार्य की गति बढ़ाने एवं गुणवत्ता में उत्तरोत्तर सुधार लाने के लिए निर्देशित किया। जीएम ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सेफ्टी मंडल की आय , लोडिंग/अनलोडिंग, समय पालन एवं स्टाफ वेलफेयर को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे यूनियन से उनकी समस्याओं को लेकर भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें