फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेलवे नहीं बिचौलियों को दीजिए दो गुना किराया, मिल जाएगा कंफर्मं टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। आम आदमी का तत्काल टिकट का जुगाड़ भी फेल साबित हो रहा है। वहीं, टिकट बिचौलियों की इस समय खूब मौज कट रही है। एक टिकट पर हजार रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक यात्रियों से वसूले जा रहे हैं। सबसे अधिक मांग मुंबई और बेंगलूरू रूट पर जाने वाली ट्रेनों के टिकट को लेकर है। बिचौलिया यात्रियों से मुंहमांगी रकम लेकर टिकट की व्यवस्था कर रहे हैं।मुंबई, पुणे, बेंगलूरू, राजस्थान, जम्मू, उत्तराखंड और उज्जैन जाने वाली ट्रेनों में इस माह के अंत तक सीटें खाली नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के कामर्शियल विभाग और उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन के कामर्शियल विभाग में इन दिनों वीआईपी कोटे के आवेदन की बाढ़ आई हुई है। कर्मियों के अनुसार लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई और नई दिल्ली, समेत दक्षिण भारत की ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए खूब मारामारी है। शहर के आठ विधायक, तीन मंत्री समेत अन्य कई जनप्रतिनिधियों के रोजाना आवेदन तो आते ही हैं, साथ में आम आदमी के भी आवेदन कंफर्म टिकट के लिए लेटर बॉक्स में गिर रहे हैं। उधर, आईआईसीटीसी से तत्काल टिकट की बुकिंग करने वालों का नेटवर्क इतना तेज है कि किसी भी ट्रेनों में तत्काल टिकट आसानी से उपलब्ध करवा दे रहे हैं। वाराणसी से मुंबई के एसी थर्ड का तत्काल टिकट कराने के एवज में आठ सौ से एक हजार रुपये अतिरिक्त और सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी के लिए डेढ़ हजार से तीन हजार रुपये टिकट के अलावा वसूले जा रहे हैं। कैंट स्टेशन के सामने, इंग्लिशिया लाइन और विद्यापीठ रोड के आसपास आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने वालों के यहां तत्काल टिकट दावे के साथ बेचा जा रहा है। इसके अलावा भी शहर के अन्य क्षेत्रों में टिकट दलालों का सिंडिकेट चल रहा है।
विज्ञापन


-
सीजन शुरू होने से पहले ही खेल
एक टूर ऑपरेटर ने बताया कि गर्मी और त्योहार के सीजन शुरू होने से पहले ही कई टिकट दलाल सक्रिय रहते हैं और एक साथ डेढ़ से दो हजार टिकट बुक करवा लेते हैं। फिर उन्हीं टिकट को महंगे दाम पर बेचते हैं। कई टिकट दलाल तो फर्जी आईडी तक भी बनवा देते हैं, जिससे कि सफर के दौरान टिकट चेकिंग में पकड़े न जाए। इस तरह का भी खेल चल रहा है। दूसरे के टिकट पर यात्रा कोई और कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें