फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पतंगबाजी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर डॉ. शंभुनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन की ओर शनिवार को संदहा और सलारपुर में हर बेटी को आसमान चाहिए, डर नहीं पहचान चाहिए थीम पर बालिका पतंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 10-10 बालिकाओं के समूह को संदेश लिखी पतंगें दी गईं और ऊंची उड़ान भरने व पेंच लड़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। फाउंडेशन की निदेशिका डॉ. रोली सिंह कहा कि बालिकाओं को बाल श्रम, बाल विवाह, यौन शोषण, किशोरावस्था की चुनौतियों और लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाने की जरूरत है तभी वह विकास की मुख्यधारा में आ सकेंगी। विजेता खुशी, तनु, शिवानी और शीतल को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र दिया गया। मौके राजश्री शुक्ला, रश्मि, आकांक्षा, मयंक, पूजा, निशा, अनिकेत, आंचल, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें