पालीमैथ पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद दिवस पर नन्हे-मुन्ने चैंपियन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। क्रिकेट, दौड़, बैडमिंटन सहित कई खेलों में बच्चों ने हिस्सेदारी की। कक्षा एक से लेकर चौथी तक के बच्चों ने खो खो प्रतियोगिता में भाग लिया। पांचवी से आठवीं तक के बच्चों ने बैडमिंटन और रस्साकशी प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की। इस दौरान प्रबंधक निर्मला सिंह और निदेशक ने बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।