मुबारकपुर। स्थानीय थाने पर रविवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक प्रेमिका प्रेमी से शादी को ले कर धरने पर बैठ गई। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझा कर उसे घर भेजा और सोमवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है।
प्रेमिका एक सप्ताह पूर्व घर से फरार हो गई थी। सूचना पर पुलिस उसे प्रेमी के घर से बरामद कर थाने ले आई थी। थाने पर पंचायत हुई थी जिसमे पुलिस ने प्रेमी पक्ष पर लड़की की शादी दूसरे जगह करने के लिए 1.10 लाख हर्जाना देने को कहा। प्रेमी पक्ष ने जब हर्जाना नही दिया तो रविवार को प्रेमिका थाने पर पहुच धरने पर बैठ गई और प्रेमी से ही शादी की बात पर अड़ गई। पुलिस ने किसी तरह समझा कर उसे घर भेजा और सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।