फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हवा की रफ्तार थमी, ठंड से राहत, बारिश ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हवा की रफ्तार थमने से ठंड से राहत तो मिल गई है, लेकिन शहरी इलाकों में कई जगहों पर जलभराव से राह चलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में पांच मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण सोमवार शाम से ही मौसम का मिजाज बदल रहा था। मंगलवार सुबह तेज आंधी के साथ ही बारिश होती रही। इधर बुधवार को भोर में भी तेज बारिश हुई। शहर में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के सामने सड़क पर जलभराव से जहां मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं पुलिस लाइन परिसर, रविंद्रपुरी, भगवानपुर कालोनी और संकट मोचन मंदिर जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव रहा। चांदपुर में बिजली सब स्टेशन के सामने वाली सड़क पर भी जल भराव से रास्ते पर आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम होकर 22.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार बृहस्पतिवार से मौसम साफ हो जाएगा। दिन में हल्की धूप के भी आसार बने हैं। धीरे धीरे तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें