फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्राओं ने ली चीनी मांझा के बहिष्कार की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी नारायण मंदिर के महंत और सुबह ए बनारस क्लब के सदस्यों ने जिला प्रशासन से चीनी मांझे पर रोक लगाने की मांग की। बृहस्पतिवार को भैरवनाथ स्थित श्रीवल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने मार्च निकालकर चीनी मांझे के बहिष्कार की शपथ ली। श्रीस्वामी नारायण मंदिर के महंत प्रेम स्वरूप दास ने कहा कि चीनी मांझे की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस पर रोक जरूरी है। प्रशासन को इसपर कठोरता से रोक लगाना चाहिए। इस मौके पर सुबह ए बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, डॉ़ अशोक राय, डॉ. मुक्ता पांडेय, अनिल केसरी, नंदकुमार टोपी वाले, श्याम दास गुजराती, ललित गुजराती, बीडी टकसाली आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें