अटल आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए मंडलीय अनुश्रवण समिति की बैठक कमिश्नरी में हुई। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए 17 फरवरी की तिथि तय की। कक्षा 6 में 140 और कक्षा 9 में 140 उम्मीदवारों का चयन होगा। परीक्षा में वाराणसी के अलावा जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के उम्मीदवार भाग लेंगे। मंडलायुक्त ने अधिक से फॉर्म भरवाने का आदेश दिया। वेंडरों का पेमेंट नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। गठित कमेटी की रिपोर्ट शाम तक देने का आदेश दिया। कहा कि ऐसा नहीं करने पर सभी का वेतन रोका जाएगा। आवासीय विद्यालय के बच्चों को 26 जनवरी के परेड में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।