फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Fri, 03 Mar 2023 04:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन को पार करते समय हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवती। स्थानीय थाना अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग कुआंपीपर के समीप घर से विद्यालय को जा रही कक्षा चार की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृत छात्रा को देख सभी रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिशुनपुरा ग्राम सभा के स्व. दशरथ राजभर की 12 वर्षीय पुत्री गुड़िया अपनी एक सहेली के साथ कम्पोजिट विद्यालय कुआंपीपर में पढ़ने के लिए जा रही थी। गुड़िया कक्षा चार में पढ़ती थी। वह घर से निकलकर विद्यालय जाने के लिए रेलवे लाइन को पार कर रही थी कि अचानक एक ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने के बाद छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर सुनते ही मृतका की मां कुसुम देवी सहित परिजन तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां की स्थिति देख मां बार-बार बेसुध हो जा रही थी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें