फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ और आगजनी

Tue, 04 Dec 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जलाया गया डंपर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में स्कूल से घर जा रही छात्रा की मंगलवार को डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट में तोड़फोड़ के साथ डंपरों में आग लगा दी। इसके साथ सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया।
विज्ञापन


सगसट निवासी प्रतिक्षा यादव (13) पुत्री संजय यादव सेंट जी आर मेमोरियल में कक्षा पांच की छात्रा थी। स्कूल से छूटने के बाद वह साइकिल से घर जा रही थी। मिसिरपुर स्थित हाट मिक्स प्लांट से गिट्टी लेकर जा रहे डंपर की चपेट में वह आ गई। इसमें छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके से चालक फरार हो गया। छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ करते हुए हॉट मिक्स प्लांटपर खडे़ डंपरों में आग के साथ मिक्स प्लांट व जनरेटर में आग लगा दी। इसके साथ ही रोहनिया-भदवर मार्ग पर मिसिरपुर में शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, एसपी ग्रामीण, एसडीएम राजातालाब अंजनी सिह, सीओ अनिल कुमार ने आर्थिक मुआवजा के साथ चालक के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। प्रभारी निरीक्षक परशुराम त्रिपाठी  ने बताया कि आगजनी करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें