वाराणसी जिले के यूपी कॉलेज के बरामदे से गिरकर एक छात्रा घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा एमए फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए कॉलेज आई थी।
यूपी कॉलेज में सोमवार को सुबह एमए फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देने आई छात्रा कॉलेज के बरामदे से नीचे गिरकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद छात्रों ने घायल छात्रा को पंडित दीनदयाल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
छात्रा के सिर, नाक की हड्डी टूटने के साथ पैर और शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोटें आईं। वहीं पिता राजीव जायसवाल निवासी पंचकोशी का कहना है कि बेटी की मानसिक स्थिति अभी ठीक नहीं चल रही है। बिटिया की स्थिति टीचर से बताई थी। उसके बाद भी वह बरामदे से कैसे नीचे गिर गई, पता नहीं चल पाया।